फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोन के नाम पर 1.57 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने लखनऊ से पकड़े आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर 1.57 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में यूपी लखनऊ के रहने वाले विशाल पांडेय और नैनिश वाजपेयी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि जिस नंबर से शिकायतकर्ता के पास कॉल किया गया था, वो सिम आरोपी विशाल के नाम पर है। विशाल ने सिम नैनिश को दिया था। नैनिश ने सिम आगे साइबर ठगों को दी थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने जेल भेजा है। पुलिस को दी शिकायत में भारत कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 22 अगस्त को इंस्टा पर पर्सनल लोन से संबंधित एक विज्ञापन पर दिए नंबर पर क्लिक किया। वहां पर अपनी डिटेल भरी तो ठगों ने उससे संपर्क किया। आरोपियों ने 10 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात की। बाद में लोन की प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी समेत अन्य चार्ज बताकर 1,57,560 रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें