फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्यूशन टीचर के भतीजे ने किशोरी से किया दुष्कर्म, वीडियो व फोटो वायरल किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी दी, आदर्श नगर थाने में पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

17 साल की किशोरी के भाई ने दी पुलिस को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आदर्श नगर थाना इलाके में 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने किशोरी के फोटो व वीडियो वायरल कर दिए और जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म का आरोप किशोरी की ट्यूशन टीचर के भतीजे लक्की पर लगा है। किशोरी के भाई की शिकायत पर आदर्श नगर थाने में पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में 17 साल की किशोरी के भाई ने बताया कि बीते एक साल से उसकी बहन एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। आरोप है कि वहां पर ट्यूशन टीचर के भतीजे लक्की ने कई बार किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और उसे परेशान किया। इसे लेकर किशोरी ने ट्यूशन टीचर को शिकायत भी की लेकिन उसने अपने भतीजे को कुछ नहीं कहा और बात अनसुनी कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी लक्की 19 अक्तूबर को किशोरी को सेक्टर-62 के ओयो होटल ले गया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। वहां पर आरोपी ने किशोरी की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना ली। बाद में आरोपी ने ये फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोप है कि लक्की ने कई बार किशोरी को ब्लैकमेल किया और 25 अक्तूबर तक उसे मारने की धमकी देकर कई बार होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। फोटो वायरल होने पर छात्रा ने इस बारे में अपनी मां को बताया। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल की
एक अन्य मामले में इंस्टाग्राम पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती ने अपने परिचित डबुआ कॉलोनी निवासी रित्विक पर ये आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसने परिचित को ये फोटो हटाने को कहा तो आरोपी ने मारने की धमकी दी। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें