फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाले में बह रहा ट्यूबवेल का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में जहां कई इलाकों के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं और ट्यूबवेल लगाने की मांग कर रहे हैं, वहीं वार्ड नंबर-14 के बाटा चौक नाले के पास लगे एक ट्यूबवेल का पानी लगातार नाले में बहने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्यूबवेल से निकलने वाला पानी दिन-रात सीधे नाले में जा रहा है, जिससे पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रश्मि का कहना है कि एक ओर शहर के कई क्षेत्रों में लोग पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहना चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराने और पानी की बर्बादी को रोकने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें