फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल कनेक्शन की मांग के लिए अधीक्षण अभियंता से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिजली निगम की ओर से 2013 से 2018 के बीच किसानों को दिए जाने वाले ट्यूबवेल कनेक्शन में हो रही देरी को लेकर बुधवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने निगम के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि निगम की योजना के मुताबिक 30 सितंबर तक ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए मोटर फीस के 30 हजार रुपये जमा करा दिए इसके बावजूद कनेक्शन में देरी की जा रही है। ग्रामीणों की मांग पर अधीक्षण अभियंता ने उन्हें दो माह के भीतर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव छांयसा, गड़खेड़ा, अटाली समेत कई गांवों के ग्रामीण सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण देवेंद्र, प्रदीप, हीरालाल, कृष्ण ने बताया कि बिजली निगम ने 2013 से 2018 के बीच किसानों से ट्यूबवेल कनेक्शन के आवेदन मांगे थे। निगम ने कनेक्शन के लिए बिजली मोटर निगम से खरीदने की शर्त लगाई थी। इसमें 30 सितंबर तक मोटर की राशि जमा कराने को कहा गया था। निगम के आदेश पर किसानों ने कनेक्शन के आवेदन के बाद मोटर की राशि भी जमा करा चुके है। किसानों का कहना है कि अक्तूबर से गेंहू की फसल की बुआई शुरू होनी है। कनेक्शन नहीं मिलने से परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें