फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगे ट्रकों से गांवों को जोड़ने वाले सड़कें हो रहीं जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड होने के कारण सड़कों पर बने गहरे गड्ढे, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र की मार्केट कमेटी की सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली ये सड़कें इस समय ओवरलोड ट्रकों का शिकार हो गई हैं। निर्माण कार्य में लगे ये ट्रक हाईवे के लिए मिट्टी ढोने का काम कर रहे हैं, लेकिन ओवरलोड होने के कारण सड़कों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नरियाला गांव के निवासी विक्रम भारद्वाज ने बताया कि इन ट्रकों की आवाजाही से नरियाला से जवा जाने वाला रास्ता पूरी तरह से टूट चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है और राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, मार्केट कमेटी के जेईई सुनील ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के चलते ओवरलोड ट्रक क्षेत्र की ज्यादातर सड़कों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है, जिसमें सड़कों की मरम्मत की मांग की गई है। हालांकि अब तक विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल एक सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि मोहना क्षेत्र के आसपास करीब दस गांवों को जोड़ने वाली मार्केट कमेटी की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। यदि जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें