मिट्टी के अवैध खनन पर ट्रक जब्त, केस दर्ज
फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर अवैध रूप से मिट्टी का दोहन कर रहे एक हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया। खनन अधिकारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। खनन अधिकारी निर्मला शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बड़ौली स्थित एक खेत में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची तो देखा एक हाईवा ट्रक में मिट्टी भरी जा रही थी। टीम को देखकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा जब्त कर लिया। खनन अधिकारी के अनुसार खेत में बिना अनुमति के ढाई फुट गहरी खुदाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। संवाद