फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: पोर्टल नहीं चलने से पहले दिन नहीं हुए आवेदन

Fri, 09 Jun 2023 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल नहीं चलने से पहले दिन नहीं हुए आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के पहले दिन पोर्टल नहीं खुल सका। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण शुक्रवार को पोर्टल नहीं चल पाया है। इसे ठीक किया जा रहा है। सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब आईटीआई में दाखिले के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है। जिले के एनआईटी पांच, ओल्ड फरीदाबाद, मोहना, तिगांव, सिकरोना, पाली स्थित आईटीआई संस्थानों के विभिन्न ट्रेड पर करीब 2136 से अधिक सीटों पर दाखिले होंगे।
एनआईटी पांच स्थित आईटीआई के ओमप्रकाश का कहना है कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में हेल्प डेस्क भी बना दिया गया है, जिसमें विद्यार्थी दाखिले संबंधी सारी जानकारी हेल्प डेस्क से प्राप्त कर सकते हैं। दाखिले के लिए शेड्यूल जारी होने के साथ ही आईटीआई में चहलकदमी शुरू हो गई है। आईटीआई में दाखिले के लिए पहली बार परिवार पहचान पत्र सहित कई अन्य दस्तावेज की मांग की गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि एनआईटी पांच स्थित आईटीआई में विभिन्न संकाय में 856 सीटों पर दाखिले होंगे। जबकि महिला आईटीआई में 248 और अन्य संस्थानों में दाखिले की प्रकिया शुरू हो गई। एनआईटी पांच स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह का कहना हैं कि ऑनलाइन आवेदन से पहले दस्तावेज पूरे कर लें।
विज्ञापन


ये दस्तावेज हैं जरूरी :
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में दाखिला लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा मैट्रिक प्रमाण पत्र, बारहवीं प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, इनकम सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट कॉपी, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।



आईटीआई का नाम व सीट

राजकीय आईटीआई (एनआइटी) - 856

राजकीय महिला आईटीआई (सेक्टर-18) - 248

राजकीय आईटीआई (फतेहपुर बिल्लौच)-328

राजकीय आईटीआई( मोहना) - 40

राजकीय आईटीआई (पाली) - 304

राजकीय आईटीआई (सिकरौना)- 88

राजकीय आईटीआई (तिगांव) - 88

राजकीय आईटीआई(ऊंचागांव)- 184
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें