फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खड़ी गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, चार दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कंपनी के काम से पंजाब से इंदौर जा रहे चार दोस्तों की कार में कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेसवे (केजीपी) पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जालंधर पंजाब निवासी अमन मेहता ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 30 अप्रैल को वह अपने तीन दोस्त नीतीश, ए शन्मुखम और पाला सूर्य भगवान रेड्डी हुंडई गाड़ी से इंदौर जा रहे थे। केजीपी पर उन्होंने गाड़ी के टायरों में हवा चेक करने के लिए गाड़ी साइड में रोकी। इस दौरान मोहना गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी खड़ी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ी साइड से उछल कर केजीपी के बीच में आकर गिर गई। राहगीरों ने उनको गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। थाना छांयसा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें