फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के पास न नेता और न ही मुद्दे : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन में आयोजित विजय संकल्प रैली में पुष्प माला पहनाकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सम्मान करते भाजपा नेता
विज्ञापन

विजय संकल्प रैली में बोले पूर्व मुख्यमंत्री - प्रदेश व देश का हित प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में ही सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष के पास न नेता और न ही कोई मुद्दे हैं। कांग्रेस आज अपनों से ही लड़ाई लड़ने में व्यस्त है। ऐसे में जनता के हित कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित नहीं है। प्रदेश व देश का हित भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को हथीन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली का संयोजन हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी तथा केंदीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास भारत को विश्व में महाशक्ति बनने का विजन है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी आर्थिक ताकत बन चुका है। आने वाले समय में भारत को तीसरी आर्थिक ताकत बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को हटाकर उसको राष्ट्रीय मुख्य धारा से जोड़ा है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई गई है। पांच सौ वर्षों से देश के लोग राम मंदिर के लिए संघर्ष कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के दस वर्षों के शासन में सर्वतोमुखी विकास हुआ है। हरियाणा में सरकारी नौकरियों की नियुक्तियों में पर्ची खर्ची पूरी तरह समाप्त कर दी गई। आज हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेता अंतर्विरोध में हैं। आपस में ही एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने हथीन क्षेत्र के विकास के लिए सात सौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की, जिनमें से चार सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष काम शीघ्र ही पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्ष बिना दूल्हे के बरात के समान है। वर्ष 2014 में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में मात्र दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे था, आज संसदीय क्षेत्र में पांच एक्सप्रेसवे हैं। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर वोट की अपील की। इस अवसर पर प्रवीण डागर, दीपक मंगला, जगदीश नायर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें