फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शाहजहांपुर के पास डंपर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर गांव शाहजहांपुर के पास ट्रक और डंपर की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि डंपर चालक ने बिना किसी इंडिकेटर के एक्सप्रेसवे पर गाड़ी को खड़ा किया था जिसमें ट्रक टकरा गया। थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी सोहिल खान ने बताया कि उनके पिता बबलू कोटपुतली से रेती भरकर नोएडा की तरफ जा रहे थे। ट्रक उनके पिता चला रहे थे। जैसे ही गाड़ी यमुना पुल को पार करके गांव शाहजहांपुर के पास पहुंची, तो एक्सप्रेसवे पर एक डंपर पहले से खड़ा था। उसके चालक की ओर से कोई भी इंडिकेटर नहीं दिया गया था। जैसे ही उनके पिता का ट्रक सुबह साढ़े नौ बजे यमुना पुल पर पहुंचा तो डंपर से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद उनके पिता गाड़ी के अंदर फंस गए। काफी देर तक फंसे रहने के कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें