संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिकरी-प्याला रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित बौनेट गांधी पार्क निवासी देवेन्द्र सिंह (36) के रूप में हुई है। पुलिस के केस दर्ज कर लिया है।
मृतक के भाई अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देवेन्द्र सिंह 12 अप्रैल की शाम पैदल घर आ रहा था। सीकरी-प्याला रोड पर पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।