फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने रेलवे रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने धारा-144 लागू होने का हवाला देकर सभी को हटाया
विज्ञापन

आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रेलवे रोड पर सीवर का पानी भरा होने पर बृहस्पतिवार को लोगों ने प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि गंदा पानी भरा होने से घर से निकलने में परेशानी हो रही है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देकर सभी को हटा दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी सोनिया, सरोज, बबली और अशोक ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो होने से दो-तीन महीने से रेलवे रोड पर जलभराव की समस्या है। उनका कहना है कि निगम द्वारा सफाई कराने के बाद दो-तीन दिन तक ओवरफ्लो की समस्या दूर रहती है, इसके बाद फिर गंदा पानी जमा हो जाता है। सोनिया ने बताया कि कॉलोनी में पानी की सप्लाई करीब एक माह से प्रभावित है। सड़क पर गंदा पानी होने से दूसरे जगहों से पानी लेकर आने में भी परेशानी होती है। उनका कहना है कि निगम की अनदेखी के कारण हजारों लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि एनआईटी से ओल्ड फरीदाबाद को जोड़ने वाली रेलवे रोड को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते ही लोगों को सीवर के गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके बाद भी निगम स्थायी समाधान नहीं करा पाया है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने कहा कि सीवर की जल्द सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रतिक्रिया
सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग काफी समय से परेशान हैं। शिकायत करने पर भी निगम समाधान नहीं करा रहा है। मजबूरन रोड जमा करने के लिए विवश होना पड़ा।
-सोनिया कथूरिया, गांधी कॉलोनी

सीवर के पानी से काॅलोनी के लोगों को कई दिनों से परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन के सामने गंदा पानी होने पर भी निगम गंभीर नहीं है।
-सीमा, गांधी काॅलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें