फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भुआपुर मोड़ पर जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को होती है ज्यादा दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। तिगांव क्षेत्र के भुआपुर मोड़ पर जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि हल्की सी बरसात तो दूर, बिना बारिश के भी यहां सड़क पर पानी भरा रहता है। इस जलभराव ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। खास बात यह है कि मंझावली की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के चलते पुलिस-प्रशासन द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है, जिसके बाद भुआपुर मोड़ से होकर गुजरने वाला यही रास्ता एकमात्र विकल्प बचा है।

इस एकमात्र मार्ग पर पानी भर जाने से पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, छात्र, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई बार पानी इतना भर जाता है कि सड़क और गड्ढों का अंदाजा ही नहीं लग पाता, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालक बार-बार संतुलन खोते नजर आते हैं, वहीं पैदल राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण यहां अक्सर लंबा जाम भी लग जाता है। ऑटो, बाइक और साइकिल चालकों की कतारें लग जाती हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। गंदे पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा पैदा हो गया है। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन


तिगांव के सरपंच ने भी जाहिर की नाराजगी
भुआपुर मोड़ का यह रास्ता लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। सड़क किनारे बनी नालियां पहले से ही भरी हुई हैं और ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। -विक्रम सरपंच, तिगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें