फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीपीटीसी सोसाइटी के सामने कूड़े के ढेर से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को बीमारियों के फैलने का डर, सेक्टर-81 में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। भड़ाना मार्किट के सामने , वीआईपी फ्लोर्स व बीपीटीपी सोसाइटी के सामने कूड़े के ढेर से क्षेत्रवासी परेशान हैं। इसके इर्द-गिर्द लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों को गंदगी के ढेरों की वजह से बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कभी-कभी आती है। वह निर्धारित समय के अनुसार ना आकर अपनी मर्जी के अनुसार आती है। जिस कारण लोग इधर-उधर कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। यहीं वजह है कि सेक्टर में जगह-जगह पर कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की है।
विज्ञापन


कूड़े के ढेरों की वजह से बदबू पैदा हो रही है। पार्क में गंदगी फैली हुई है। - सुरेन्द्र ठुकराल, वीआईपी फ्लोर्स सोसाइटी निवासी

हमने गंदगी को लेकर निगम को कई बार शिकायत दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।- देवीराम, बीपीटीपी सोसाइटी निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें