संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारन रोड पर लावारिस पशुओं का बढ़ता जमावड़ा स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क पर दिनभर घूमने वाले पशुओं के कारण आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार पशु अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र और ललित कौशिक के अनुसार, सारन रोड शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लावारिस पशु सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं।