फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 28 से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन 28 जून को जिलेभर में बनाए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 5,600 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


अभियान के दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए। इसके लिए 2,038 घर-घर भ्रमण करने वाली टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 5,200 से अधिक फील्ड वर्कर शामिल हैं। पूरे अभियान की निगरानी 316 पर्यवेक्षक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें