फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम-जलभराव मुक्त फरीदाबाद पर रहेगा ट्रिपल इंजन सरकार का फोकस : बड़ौली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने 24 से अधिक कार्यों वाला रखा भाजपा का संकल्प पत्र जनता के सामने रखा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बृहस्पतिवार को 24 से अधिक कार्यों वाला नगर निगम चुनाव का संकल्प पत्र जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर इसका फोकस जाम मुक्त और जलभराव मुक्त फरीदाबाद रहेगा। भाजपा सरकार हर व्यक्ति के लिए न्याय करने वाली सरकार है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा करेंगे। इस मौके पर संकल्प पत्र कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र के एक-एक वादे को गारंटी के साथ पूरा करेगी। जलभराव से बचाव के लिए पार्टी का लक्ष्य मानसून से पहले गड्ढों को भरना है। मेवला-महाराजपुर अंडरपास, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और ग्रीनफील्ड अंडरपास जैसी मुख्य सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर गली उन्नत गली योजना शुरू कर जवाहर कॉलोनी, सारन, पर्वतीय कॉलोनी, पाली रोड, बड़खल गांव, अनखीर गांव, एसजीएम नगर और संजय कॉलोनी जैसे मार्गों पर सड़क रखरखाव और जल निकासी प्रणाली की सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक सतीश फागना, विधायक मूलचंद शर्मा, नरेंद्र वत्स, राजकुमार वोहरा आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

ग्रेफ की सोसाइटियों को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ेंगे
संकल्प पत्र के अनुसार प्रमुख क्षेत्रों के सीवरेज की वर्ष में दो बार सफाई, गोंछी ड्रेन की सफाई प्राथमिकता बताई। राज्य सरकार के सहयोग से एचएसवीपी ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 78, 79, 81, 82, 83, 84, 85, 86 और 87 की ऊंची इमारतों को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ेगा।

90 दिन में शहर की सड़कों से हटेंगे कूड़े के ढेर
‘निर्मल फरीदाबाद अभियान’ चलाकर नगर निगम को क्लीन-टाउन, ग्रीन-टाउन में बदलने के सपने को पूरा करने का वादा किया। शहर में 90 दिनों में खुले स्थानों में जमे कचरे को हटाएंगे।
-
24 घंटे बिजली, सीसीटीवी निगरानी, बहुमंजिला पार्किंग, पार्कों में ट्यूबवेल
सार्वजनिक क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने, का वादा किया। डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, बड़खल गांव, फतेहपुर चंदीला, बसेलवा कॉलोनी पर विशेष फोकस रहेगा। प्रमुख बाजारों के पास बहुमंजिला कार पार्किंग, पार्कों में सौर-ऊर्जा वाले ट्यूबवेल का वादा किया। 24 घंटे शहर में बिजली, प्रत्येक वार्ड में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का वादा किया।
विज्ञापन

-

चौराहों पर एकीकृत ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली लगेगी
जाम की समस्या हल करने के लिए “ सफर सुविधा मिशन “ लागू करने। बड़खल चौक, अजरौंदा चौक, बाटा चौक, बीपीटीपी चौक और ओल्ड फरीदाबाद सहित अन्य चौक पर एकीकृत ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली की स्थापना होगी। प्रमुख चौक पर विशिष्ट ऑटो स्टैंड, विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें