फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गुरुग्राम हाईवे पर पाली नाके के पास 25 जून को वन विभाग की टीम पर खनन माफिया द्वारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। हालांकि सतर्कता से कर्मचारी बच गए। डबुआ कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी बलराम ने बताया कि 25 जून को विभाग के नारायण, खनन रक्षक जय भगवान, लीला धर, इंदर सिह और राज कुमार की टीम पाली नाके के पास अवैध रूप से खनन कर ले जा रहे वाहनों चालकों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, तो टीम के अधिकारी उनसे पूछताछ करने लगे। इसी दौरान चालक गाड़ियों को तेजी के साथ निकालकर ले गए। टीम ने उनका पीछा किया। टोल के पास पहुंचे तो दो कार में पांच लोग पहुंचे और उनसे गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इसके बाद टीम के सदस्य जान बचाकर वापस पाली नाके पर पहुंच गए। दोनों कार भी पहुंच गईं, तो उनको रुकने का इशारा किया गया। आरोप हैं कि चालक बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गए और उन लोगों पर गाड़ी चलाने का प्रयास किया। लेकिन टीम के लोग पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें