फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में 2 से 4 नवंबर तक होंगे स्टेट चैंपियनशिप के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार सीनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप 11 से 13 नवंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 11 नवंबर को बड़ागढ़ में किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीमों का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए जिले में 2, 3 और 4 नवंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र व फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य है।

तैराकी का ट्रायल 2 नवंबर को बंशी विद्या निकेतन में होगा। एथलेटिक्स के लिए लड़कों का ट्रायल 3 नवंबर और लड़कियों का 4 नवंबर को राजीव गांधी खेल परिसर खेड़ला में होगा। वॉलीबॉल के ट्रायल 3 नवंबर को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में लिए जाएंगे। हैंडबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल के ट्रायल 4 नवंबर को होंगे। खेल विभाग ने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर ट्रायल में पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें