संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (फरीदाबाद पूर्व) की ओर से सोमवार को सेक्टर-10 स्थित वृद्ध आश्रम में एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल, समाजसेवी बनवारी लाल गर्ग, सेक्टर-9 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रणवीर चौधरी, मार्केट कमेटी अध्यक्ष सतवीर चौधरी, करन गोयल, खुशी गोयल तथा वृद्ध आश्रम की संचालिका अनीता मलिक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।