फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके चौक के पास तेज हवा और बारिश से गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में आई तेज हवा और झमाझम बारिश के कारण बीके चौक के पास मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। घटना रविवार दोपहर करीब चार बजे की है। इस कारण पास ही लगा बिजली का खंभा आधा झुक गया। खंभे से जुड़े बिजली के तार सड़क पर बिखर गए जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और जाम जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई तो जोरदार आवाज के साथ पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई वाहन या शख्स नहीं था जिससे बड़ा नुकसान टल गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने खंभे से जुड़ी तारों का जुड़ाव करंट वाले तार से काट दिया। बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद कर दी गई थी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए शहर के पुराने पेड़ों और जर्जर खंभों की समय रहते जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें