ट्रॉमा सेंटर और चार सीएचसी में सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च होगे छह करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में टीकाकरण एरिया की जगह पर ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। उसके साथ ही जिले की चार सीएचसी खेड़ी कलां, पाली, कौराली और तिगांव में सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। अभी जिला अस्पताल से प्रतिदिन छह से सात घायलों को उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया जाता है। ट्रॉमा सेंटर की सुविधा के शुरू होने के बाद अस्पताल से घायलों को दिल्ली रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पांचों काम पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाने है।
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने छह करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसी बजट से शहर में ट्रामा सेंटर बनाने का प्रपोजल दिया। स्वास्थ्य विभाग बजट मिलने के बाद काम में जुट है। बादशाह खान अस्पताल की बिल्डिंग का डॉक्टर और इंजीनियर की टीम ने कुछ दिन पहले निरीक्षण किया था। उस टीम ने आपातकालीन विभाग के पास स्थित टीकाकरण कक्ष को ट्रामा सेंटर में बदलने के लिए उपयुक्त पाया था। उस कक्ष को ट्रामा सेंटर में बदलने की ऊपर अधिकारियों से परमिशन मांगी गई है। परमिशन मिलने के बाद अस्पताल में टीकाकरण कक्ष को ट्रामा सेंटर में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बादशाह खान अस्पताल में 31 मार्च से पहले ट्रॉमा सेंटर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। उसके बाद टीकाकरण कक्ष को अस्पताल में दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग खेड़ी कलां, पाली, कौराली और तिगांव सीएचसी में मिनी ब्लड बैंक बनाएगा। चारों सीएचसी में अन्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए जरूरी काम करवाया जाएगा। जहां हादसे में घायलों को जरूरत पड़ने पर बेहतर उपचार देने के साथ ही ब्लड चढ़ाया जा सके। इस पूरी प्रक्रिया में अधिकारियों के अनुसार छह माह का समय लग सकता है। इस पांचों काम पर स्वास्थ्य विभाग लगभग छह करोड़ रुपये खर्च किए करेगा।
-
जिला अस्पताल में 31 मार्च के पहले ट्रॉमा सेंटर बनना शुरू हो जाएग। इसके लिए अस्पताल की बिल्डिंग में उपयुक्त जगह का चुनाव हो चुका है। अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के लिए कुछ जरूरी उपकरण पहले से मौजूद है। ट्रॉमा सेंटर के लिए के लिए जरूरी सामान की लिस्ट अधिकारियों को बनाकर दी जा रही है। - डॉ. विकास गोयल, पीएमओ बीके अस्पताल
जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार से छह करोड़ रुपये का बजट मिला है। उससे जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर और खेड़ी कलां, पाली, कौराली और तिगांव सीएचसी में सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जाएंगा। इन चारों सीएचसी में मिनी ब्लड बैंक भी स्थापित की जाएगी। - डॉ. एमपी सिंह, उप चिकित्सा अधिकारी फरीदाबाद।