फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट के दौरान सिर पर वारकर ट्रांसपोर्टर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने चार दोस्तों पर लगाया आरोप, सराय ख्वाजा थाने में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना इलाके की माता वाली गली में एक मकान में ट्रांसपोर्टर 37 साल का नवल सोमवार सुबह लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सविता ने पति के चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने योगेंद्र यादव वन, योगेंद्र यादव टू, अभिजीत और मोनू उर्फ विक्की के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि योगेंद्र यादव टू व अभिजीत को हिरासत में लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

मृतक नवल खटाना मूलरूप से गुरुग्राम के रिठौज गांव के रहने वाले थे। बीते कई दशक से उनका परिवार फरीदाबाद के सराय ख्वाजा में रहता है। नवल ट्रांसपोर्टर का काम करते थे और उनके पास 3-4 टैंपो हैं। रविवार को माता वाली गली में ही रहने वाला योगेंद्र यादव दिन के समय नवल को बुलाकर ले गया था। शाम को भी लोगों ने उसके साथ ही नवल को देखा था। लेकिन रातभर नवल घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सविता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उन्होंने नवल की तलाश की। वे अपनी गली में ही योगेंद्र यादव वन के किरायेदारों के लिए बनाए गए मकान में पहुंचे तो वहां नवल लहूलुहान हालत में पड़े मिले। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां नवल की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सविता ने आरोप लगाया कि पति के दोस्तों ने ही पीटकर हत्या की है। उनके सिर पर गहरी चोट का निशान भी मिला है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें