फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी कई ट्रेनें देरी से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इनमें उत्कल एक्सप्रेस समेत कई लोकल ट्रेनें शामिल रहीं। ट्रेनें देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को प्रतीक्षा करनी पड़ी, इससे यात्री बेहद परेशान नजर आए।

शुक्रवार को योग नगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा तीन मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। पलवल से शकूर बस्ती जाने वाली लोकल ईएमयू ट्रेन 64013 एक घंटे 15 मिनट देरी से फरीदाबाद पहुंची। इसके अलावा गाजियाबाद से पलवल जाने वाली 64052 ट्रेन करीब 50 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची जबकि शकूर बस्ती से पलवल जाने वाली 64016 ट्रेन भी 50 मिनट देरी से फरीदाबाद पहुंची।
विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी 30 मिनट और 40 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों के बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। महेश नाम के एक यात्री ने बताया कि प्रत्येक दिन का यही हाल हो गया है, रोजाना ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सोचकर ट्रेन से आते हैं कि जाम नहीं मिलेगा जल्दी पहुंच जाएंगे, पर यहां ट्रेनें ही इतनी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार निमेश नाम के एक यात्री ने बताया कि आज एक घंटे देरी से पहुंचने पर कई लोग तो खुश होंगे, क्योंकि कई बार तो चार-चार घंटे देरी से ट्रेनें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें