छांयसा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र, फरीदाबाद द्वारा सोमवार को गांव मोहना में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने किसानों को रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम में गांव मोहना के 50 से अधिक किसान एवं महिलाओं ने भाग लिया। संवाद