फरीदाबाद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन 2.0 के तहत नई संचालन एवं रखरखाव (ओएम) नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीडीपीओ कार्यालय फरीदाबाद में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्कान श्रीवास्तव ने की। इसमें जिले के तीनों ब्लॉकों की 15 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्राम सचिवों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला आईईसी सलाहकार सत्यानारायण नेहरा ने नई ओएम नीति, जल जीवन मिशन 2.0, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (वीडब्ल्यूएससी) की भूमिका, बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, यूजर चार्ज संग्रहण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। संवाद