पलवल। नगर परिषद पलवल के तत्वावधान में शुक्रवार को अगवानपुर में नगर निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आईआईपीए और सेंटर फॉर अर्बन स्टडीज की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. यशपाल ने किया। इसमें पलवल, होडल और हथीन के पार्षदों ने भागीदारी ली। इस प्रशिक्षण में नेतृत्व कौशल, नैतिक शासन, डेटा आधारित योजना, स्मार्ट गवर्नेंस और संवाद आधारित प्रशासन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक जानकारी दी। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संवाद