फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेनिंग कोर्स में प्रशिक्षकों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से आयोजित फर्स्ट एड मास्टर्स ट्रेनर्स रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स में फरीदाबाद के पांच मास्टर ट्रेनर भाग ले रहे हैं। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 मई से 29 मई तक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच द्वारा होटल चंडीगढ़ बेकोंस, सेक्टर-42 सी, चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में देशभर के विभिन्न राज्यों से 35 मास्टर ट्रेनर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण का संचालन अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. इत्तेंद्रपाल सिंह बाली द्वारा किया जा रहा है। फरीदाबाद से इशांक कौशिक, डीटीओ, रविंद्र कुमार मनचंदा, दर्शन भाटिया, मीनू कौशल और गीता शामिल हुए हैं। हरियाणा से कुल नौ मास्टर ट्रेनर इस प्रशिक्षण में भागीदारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें