फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन लोगों से 6.72 लाख रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों मामलों में साइबर थानों में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर जालसाज नए-नए तरीकों से लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। साइबर अपराध बल्लभगढ़ और साइबर अपराध सेंट्रल थानों में तीन अलग-अलग मामलों में बृहस्पतिवार को 6 लाख 72 हजार रुपये से अधिक की ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं।

पहले मामले में सेक्टर-7डी निवासी दीपक भारद्वाज ने शिकायत दी कि 19 अप्रैल को उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपये बिना जानकारी के निकाल लिए गए। रकम पहले उनके खाते में ट्रांसफर दिखाई गई और बाद में गायब हो गई। पीड़ित ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव सौतई निवासी जगत सिंह ने बताया कि 11 मई को उनके मोबाइल फोन में अपने आप एप खुलने लगे। इसी दौरान उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिये 43 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन और बैंक में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


तीसरे मामले में सेक्टर-91 निवासी गौतम तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल में बार-बार अपडेट स्क्रीन आ रही थी और फोन गर्म हो रहा था। बाद में पता चला कि मोबाइल हैक हो चुका है। ठगों ने उनके दो बैंक खातों से अलग-अलग आठ ट्रांजेक्शन कर कुल 5 लाख 34 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने बाद में उनका मोबाइल फोन भी फॉर्मेट कर दिया। तीनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें