फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल

विज्ञापन
छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में होने लगी भीड़। संवाद - नि​धि की खबर के साथ ।
विज्ञापन
वैष्णो देवी, जम्मू और शिमला रूट पर जाने वाली ट्रेनों में 100 के पार पहुंची वेटिंग लिस्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गर्मी की छुट्टियां अभी शुरू भी नहीं हुई हैं लेकिन ट्रेनों में अभी से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। लोगों ने घूमने और घर जाने की योजना पहले ही बना ली है, जिसकी वजह से कई प्रमुख रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वहीं लोगों की योजना के बीच ट्रेन की सीटें रुकावट बन रहीं हैं। लोगों को लंबी वेटिंग मिल रही है। ट्रेन में सीट नहीं मिलने के कारण कई लोगों ने प्लान कैंसिल करना शुरू कर दिया है। वैष्णो देवी, शिमला और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव देखा जा रहा है। इन रूटों पर कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से भी ऊपर पहुंच गई है।


यात्री मेघा का कहना है कि जैसे ही टिकट बुकिंग शुरू होती है, कुछ ही मिनटों में सीटें भर जाती हैं। पहले से योजना न बनाने वाले लोगों को अब काफी परेशानी हो रही है। कई यात्री मजबूरी में वेटिंग टिकट लेकर सफर करने की सोच रहे हैं, जबकि कुछ को डर है कि टिकट कन्फर्म ही नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे स्टेशनों और ऑनलाइन बुकिंग दोनों जगहों पर टिकट के लिए मारामारी चल रही है। खासकर जम्मू, शिमला और पहाड़ी पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें सबसे पहले फुल हो रही हैं। इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, मुंबई, गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी सीटों की भारी कमी देखी जा रही है। कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें