अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ट्रैफिक का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली-मथुरा हाईवे स्थित कई स्थानों पर पहुंचे और यातायात का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बाटा चौक, मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर, खेड़ीपुल, बड़खल चौक इत्यादि के आसपास के एरिया में ट्रैफिक बेहतर करने को कहा।
डीसीपी ट्रैफिक शुक्रवार को यातायात का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली-मथुरा हाईवे पहुंचे। उन्होंने बाटा चौक, मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर, खेड़ीपुल और बड़खल चौक इत्यादि के आसपास के एरिया में ट्रैफिक का निरीक्षण किया। इस स्थान पर कई बार सड़क दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं, जिसकी वजह से कई व्यक्तियों की जान भी चली जाती है। कुछ लोग गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। जिसकी वजह से इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं घटित होती हैं और फ्लाईओवर पर गलत लेने में वाहन चलाने के कारण भी वाहन आपस में टकरा जाते हैं। जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती है। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि गलत तरीके से पार्किंग करने की वजह से सड़क का रास्ता रुक जाता। जिसकी वजह से आने जाने वाले वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाती। इसलिए जेडओ द्वारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीसीपी ने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और पुलिस द्वारा वाहनों का व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।