फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम चौक पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, गलत दिशा से निकल रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नीलम चौक पर यातायात नियमों की अनदेखी का नजारा आम हो गया है। यहां कई वाहन चालक शॉर्टकट के चक्कर में गलत दिशा से यू-टर्न लेते हैं, जिससे चौराहे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। नीलम चौक पर गलत दिशा से आने वाले ऑटो, बाइक और कार चालकों के कारण कई बार आमने-सामने की स्थिति बन जाती है। इससे जाम की समस्या बढ़ने के साथ हादसों का खतरा भी बना रहता है। व्यस्त समय में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


गलत दिशा से वाहन चलाने की वजह से सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। कई बार वाहन चालक जल्दी निकलने के प्रयास में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें