फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेट्रो स्टेशनों के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी से लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग व्यवस्था और तय स्टैंड नहीं होने सड़क पर ही उतारते हैं सवारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंस
फरीदाबाद। जिले के कई मेट्रो स्टेशनों के बाहर ऑटो के लिए निर्धारित स्टैंड नहीं होने के कारण लगातार अव्यवस्था की स्थिति बनती जा रही है। उचित पार्किंग व्यवस्था और तय स्टैंड नहीं होने के चलते चालक सड़क पर ही अपने ऑटो खड़े कर सवारी उतारते और बैठाते हैं। इससे मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों और पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख मेट्रो स्टेशन जिनमें बाटा चौक, नीलम मेट्रो, ओल्ड फरीदाबाद आदि के बाहर जाम की स्थिति बनती रहती रही है


यात्रियों का कहना है कि कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि मेट्रो स्टेशन के गेट से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क पर खड़े ऑटो और उनके बीच से निकलते वाहन जाम की स्थिति बना देते हैं। वहीं, पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में भी जोखिम उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं ऑटो चालकों का कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से कोई निर्धारित स्टैंड उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, तब तक उन्हें मजबूरी में सड़क पर ही वाहन खड़ा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें