बल्लभगढ़। तिगांव रोड पर बुधवार सुबह सिटी बस खराब होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। बस के अचानक बंद होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। जिसके कारण वाहन चालकों और बस में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
सूचना मिलने पर संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बस को सड़क से हटाया। जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। सिटी बसों के लो फ्लोर होने की वजह से आए दिन इस तरह की समस्या से जूझना पड़ता है। बरसात के दिनों सड़कों पर भरा पानी सिटी बस के इंजन तक चला जाता है जिस वजह से कई बार बसें चलते हुए बंद हो जाती हैं।