फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली-आगरा हाईवे पर मरम्मत कार्य से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लेन बंद होने के कारण वाहन चालकों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे पर जेसीबी कट से रेलवे फ्लाईओवर के बीच चल रहे मरम्मत कार्य के चलते वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मार्ग पर पलवल से दिल्ली जाने वाली लेन को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण शनिवार को भी पूरे दिन वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही।

बता दें कि पलवल से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर मरम्मत कार्य के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। जेसीबी रेड लाइट चौराहे के पास पहले से ही भारी ट्रैफिक रहता है और एक लेन बंद होने से स्थिति और गंभीर हो गई। शनिवार को भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और अधिकांश समय वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और चालकों का कहना है कि उन्हें घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है, जिससे उन्हें समय की भारी बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि उन्हें इस जाम से राहत मिल सके और रोजाना होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें