फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर की समस्या से यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर सीवर का पानी भरा रहने से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे स्टेशन के सामने वाली सड़क पर कई वर्षों से सीवर की समस्या बनी हुई है। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से बनी इस समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।

स्थानीय निवासी जितेंद्र ने बताया कि अब यह परेशानी आम हो गई है। पूरे साल इसी तरह पानी भरा रहता है। यहां से निकलने वाले लोग इसी गंदे पानी से होकर निकलते हैं। इसके साथ ही सड़क पर अधिकतर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां के जाम पड़े सीवर की सफाई कराई जाए, जिससे सीवर ओवरफ्लो न हो। यहां व्यापारियों की दुकानदारी पर भी प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि जाम के कारण सुबह दफ्तर जाने वाले लोग अपने स्थान पर देरी से पहुंचते हैं। स्कूली छात्रों को यहां से निकलने में परेशानी होती है। बरसात के बाद तो और भी ज्यादा बुरा हाल हो जाता है। थोड़ी दूरी पर ओल्ड अंडरपास है, जिसमें काफी पानी भर जाता है। कई बार उसमें स्कूल बस भी फंस चुकी है। हमारी सरकार से अपील है कि इसे साफ कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें