फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दमकल विभाग की मुश्किलें बढ़ा रहा जाम और अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने पर घटना स्थल पर पहुंचना बन जाता है चुनौती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के बाजारों और घनी आबादी वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण दमकल विभाग की मुश्किलें बढ़ा रहा है। आग लगने पर घटनास्थल तक समय पर पहुंचना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। सड़कों पर अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े वाहन और संकरी गलियों के कारण दमकल विभाग की गाड़ियां कई बार रास्ते में फंस जाती हैं। इससे आग बुझाने का काम प्रभावित होता है और आग फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

बल्लभगढ़, एनआईटी-1 मार्केट, ओल्ड फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी और मुजेसर में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। बाजारों में दुकानों के आगे सामान सड़क तक फैला रहता है। रेहड़ियां और सड़क किनारे खड़े वाहन रास्ते को संकरा कर देते हैं। वहीं, घनी आबादी वाली कॉलोनियों में कई गलियां इतनी संकरी हैं कि दमकल की बड़ी गाड़ियां अंदर तक नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में गाड़ियों को घटनास्थल से दूर खड़ा करना पड़ता है और कर्मचारी पाइप खींचकर आग तक पहुंचते हैं। इस प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ऑफिसर सुखवीर सिंह ने बताया कि संकरी गलियों, ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण के कारण दमकल गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी होती है। लोगों को सड़कों और गलियों में वाहन खड़े करने से बचना चाहिए। रास्ते खाली रहेंगे तो दमकल गाड़ियां समय पर पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें