संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अयोध्या नगरी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उत्साह में व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को सभी दुकानदारों व रेहड़ी पटरी वालों को राम ध्वज वितरित किए। प्रधान प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शाम को 6 बजे गुप्ता होटल चौक पर भारी संख्या में सभी दुकानदार दीप जलाएंगे। दीयों के साथ दीपावली पर्व की तरह ग्रीन पटाखे भी चलाए जाएंगे। जोकि लोगों को किसी प्रकार से कोई हानि नहीं पहुंचाते हैं। दीप जलाने के बाद सभी दुकानदारों की ओर से लोगों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया दुकानदारों को दुकान से ध्वज लाने के लिए समय ना मिलने की वजह से सभी दुकानदारों को ध्वज वितरित किए गए। दुकानदारों ने अपनी प्रतिष्ठानों में श्री राम नाम के ध्वज लगाकर मार्केट को राममय किया।