रोजाना बनी रहती है जाम की स्थिति, व्यापार हो रहा है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-1 के मुख्य बाजार में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से व्यापारी और ग्राहक दोनों दोनों परेशान हैं। बाजार में वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने और पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ नहीं होने से रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।
पार्किंग के अभाव में ग्राहक मजबूरीवश दुकानों के बाहर और सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं। दूसरी तरफ, फुटपाथ नहीं होने के कारण पैदल चलने वाले ग्राहकों को भी चलती गाड़ियों के बीच सड़क पर ही चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे न केवल हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है, बल्कि गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलने से जाम लगने लगता है।दु
दुकानदार श्रवण ने बताया कि अव्यवस्था और ट्रैफिक की इस बदहाली के कारण ग्राहकों ने बाजार आना कम कर दिया है, जिससे उनके कारोबार पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। त्योहारों और सप्ताहांत के दौरान स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। व्यापारियों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि बाजार में जल्द से जल्द सुचारू पार्किंग स्थल बनाया जाए और अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ का निर्माण कराया जाए । कारोबारी दीपक ने बताया कि पहले ही ऑनलाइन से व्यापार प्रभावित हो रहा है, ऊपर से यह समस्या भी है।