फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सब्जी लेने जा रहे छठी कक्षा के छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घर से सामान लेने निकले मासूम को कुचल डाला। आनन फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया । करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तिगांव निवासी नैतिक (12) कक्षा छठी में पढ़ता था। रविवार शाम मां के कहने पर घर से सब्जी लेने बाजार जा रहा था। रास्ते में मंधावली गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। ट्रैक्टर पर मिट्टी लदी हुई थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घटना स्थल के पास ही सडक जाम कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खोल दिया। तिगांव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें