संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति की ओर से सातवीं विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा एनआईटी स्थित चार-पांच के चौक से शुरू होकर एनएच पांच स्थित ईजी डे चौक तक निकाली गई।
समाज सेवी सतीश चोपड़ा ने बताया कि संघर्ष समिति की टीम पिछले 167 दिनों से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए धरना दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मांग की है कि जब तक फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में में ए ग्रेड का ट्रामा सेंटर में आईसयू, सीसीयू शुरू नही होता, सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की भर्ती शुरू नही होती और श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज छांयसा में ओटी आईसीयू सेवाओं को शुरू नही किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
अभी तक सरकार ने सिर्फ घोषणाएं ही की हैं कि सिविल अस्पताल में आईसीयू, ट्रामा केयर सेंटर निर्माण, 4 सीएचसी में ट्रामा की सुविधा देना और सिविल अस्पताल में 200 बेड के मातृ व शिशु अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। मगर 6 महीने से वह घोषणाएं पूरी होती नहीं दिखाई दी। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल का शव गृह का भी नवनिर्माण किया जाए।