फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में सात दिवसीय एंटी-रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एंटी-रैगिंग शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए। साथ ही छात्रों ने रैगिंग नहीं करने की शपथ ली। इसके अलावा जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया जागरूकता अभियान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिमिनल लॉयर एवं बार काउंसिल हरियाणा एवं दिल्ली के सदस्य राजेश खटाना ने रैगिंग से कानून के बारे में बताया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. शिवानी और डॉ. जितेंद्र ढुल मौजूद रहे। संवाद