फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज जमकर उड़ेगा गुलाल, आंखों का रखें ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने दोपहर दो बजे तक होली खेलने की दी है अनुमति, बीके अस्पताल में 24 घंटे मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद आज होली के रंग से सराबोर रहेगा लेकिन होली मनाने में शहरवासी सावधानी बरतें। कहीं लापरवाही के कारण आपके रंग में भंग न पड़ जाए। विशेषकर होली खेलते समय रंगों के असर से आपकी आंखों और त्वचा को नुकसान न पहुंचे। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। जिला प्रशासन ने होली पर सुरक्षा के लिए इंतजाम किए हैं। नगर निगम की ओर से अधिक समय तक पेयजल की व्यवस्था की गई है। त्योहार पर बिजली कटौती न हो इसके लिए भी विद्युत विभाग ने व्यवस्था की है।
होली के रंग में शुक्रवार को पूरा फरीदाबाद रंगा होगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल और रंगों से एक-दूसरे को रंगकर खुशियां बांटेंगे। इस दौरान घरों में गुजिया, पापड़, चिप्स, मिठाइयाें से मेहमानों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने दोपहर दो बजे तक होली खेलने की अनुमति दी है। वहीं, शराब पीकर गाड़ियों और बाइकों से हुड़दंग करने वालों पर पुलिस-प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। ऐसे में पुलिस ने हुड़दंगियों को काबू करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीके अस्पताल में होली के दिन आपातकालीन व्यवस्थाएं सुचारू रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में 10 बेड तैयार किए गए हैं। इस दौरान वार्ड के अलावा इमरजेंसी में भी सभी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। बीके अस्पताल समेत सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में इमरजेंसी चिकित्सक और स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे।
-

होली पर जिला अस्पताल अलर्ट मोड पर



रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) हितेश ने बताया कि किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में घबराए नहीं, तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी नंबर 0129-405-5001 पर संपर्क करें। बीके अस्पताल के कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी विकास गोयल ने बताया कि होली के दिन अस्पताल को अलर्ट मोड में रखा गया है। वार्ड के अलावा इमरजेंसी में भी सभी दवाएं उपलब्ध होंगी। चिकित्सकों और कर्मचारियों की तीनों शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही आंख और त्वचा विशेषज्ञ की भी इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई गई है।


आखों का विशेष तौर पर रखें ख्याल

होली के दिन अस्पताल में आखों से संबंधित शिकायत लेकर कई लोग पहुंचते हैं। कई लोगों की आंखों में होली के रंग चले जाते हैं जिसके कारण उनकी आंखें लाल हो जाती हैं और खुजली होती है। बीके अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि ऐसे में ठंडे पानी से आंख पर छीटे मारें ताकि आखों से सारा रंग निकल जाए। होली पर इको फ्रेंडली रंगों का प्रयोग करें। उन्होंने सभी से सावधानी के साथ होली खेलने की अपील की है।
-

होली का रंग हटाने के लिए दही का करें उपयोग

एक कटोरी में दही लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। जिसके बाद उसे अपने हाथ, चेहरे और पैरों पर लगाएं। आधे घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें जिसके बाद गुनगुने पानी से नहा लें। इससे आपके शरीर पर लगा रंग पूरी तरह छूट जाएगा। निजी अस्पताल की वरिष्ठ स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली गुप्ता ने बताया कि कई बार रंग लगने के कारण कुछ लोगों को त्वचा से संंबंधित एलर्जी, खुजली, जलन, दाने और रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में बिल्कुल भी घबराना नहीं है और न ही घर रखी किसी भी क्रीम या तेल का प्रयोग करना है। आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर सलाह लेनी है। जिससे आपकी त्वचा पर ज्यादा असर न पड़े। सभी को रंगों से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

बिजली और पानी की नहीं होगी समस्या
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र ढुल ने बताया कि होली पर पूरी कोशिश रहेगी कि लोगों को 24 घंटे बिजली दी जाए। ताकि लोगों को त्योहार मनाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। इसके साथ ही नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने कहा कि होली का त्योहार साल में एक बार आता है। ऐसे में हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े और सभी को पर्याप्त पानी मिले। पानी की सप्लाई सुबह से ही चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन





सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी

फरीदाबाद पुलिस होली पर रंग में भंग डालने वाले हुड़दंगियों की निगरानी करेगी। इसके लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता के निर्देश पर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। होली पर पुलिस की 100 टीमें बनाई गई हैं। जो फरीदाबाद के हर चौक और चौराहों पर गश्त करेंगी निगरानी रखेंगी। इसके अलावा 50 जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की भी जांच की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस की ओर से अपील की गई है कि सभी शहरवासी शांति से होली का पर्व मनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें