फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

विज्ञापन
फरीदाबाद डबुआ सब्जी मंड़ी में छठ पूजा के लिए लगा बाजार पान की खरीदारी कर ले जाते श्रद्धालु ।संव
विज्ञापन
36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन शनिवार को खरना के साथ श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। व्रती महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा और शाम को स्नान करने के बाद विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुड़ की खीर, रोटी और अन्य पारंपरिक प्रसाद तैयार किया गया।

भगवान सूर्य और छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। इस दौरान व्रती अन्न और जल दोनों का त्याग करेंगी। रविवार को छठ महापर्व का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा। व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर घाटों पर पहुंचेंगी। पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजेंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगी और चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा।
विज्ञापन


-

महिलाओं से बातचीत


खरना छठ पूजा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उपवास के बाद शाम को पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। अब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। - राजेश्री, सेक्टर- 88



छठी मैया की पूजा परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी उम्र के लिए करती हूं। हर साल पूरे नियम और श्रद्धा के साथ यह व्रत रखती हूं। - श्वेता शाह, सेक्टर -10
विज्ञापन




खरना की तैयारी सुबह से ही शुरू कर दी थी। प्रसाद बनाने से लेकर पूजा तक साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया। - रानी, राजीव चौक



छठ पूजा में परिवार के सभी सदस्य सहयोग करते हैं। रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर जाने की तैयारी पूरी कर ली है। सीमा, चाचा चौक

फरीदाबाद डबुआ सब्जी मंड़ी में छठ पूजा के लिए लगा बाजार पान की खरीदारी कर ले जाते श्रद्धालु ।संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें