फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैंटर से एक करोड़ का गांजा पकड़ा, तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। जिले में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की करनाल यूनिट ने थाना होडल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक कैंटर से 380 किलो 402 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही तीन महिलाओं सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

यह कार्रवाई निरीक्षक ऋषीपाल सिंह की टीम ने की। नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए गश्त के दौरान सह उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को सूचना मिली कि ओडिशा से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर एक गिरोह हरियाणा की ओर आ रहा है। यह गिरोह होडल क्षेत्र में डबचिक के पास बने पेट्रोल पंप पर नशीले पदार्थ से भरे हुए कैंटर के साथ खड़ा हुआ है। उनके साथी पुलिस की रेकी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम बताए गए स्थान पर पहुंच गई। टीम में सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने हाईवे पर खड़े कैंटर को कब्जे में ले लिया और मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कैंटर से 380 किलो 402 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना होडल में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस गिरोह से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चैन और फाइनेंशियल लिंक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।





गिरफ्तार आरोपी



1. प्रेम महतो, निवासी प्रेम नगर, हांसी, जिला हिसार
इसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। यह जमानत पर बाहर आया था।

2. उत्तम, निवासी वार्ड नंबर-1, हांसी, जिला हिसार

3. सुमन, निवासी गांव कुम्बा, जिला हिसार, वर्तमान में एम्प्लॉइज कॉलोनी, हांसी में रहता है।

4. सुंदरा, निवासी मनाना रोड, समालखा, जिला पानीपत

5. माया, निवासी गांव कुम्बा, जिला हिसार

6. राम किशन, निवासी गांव बिशनपुरा, थाना सदर, जिला जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें