फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भूजल स्तर बढ़ाने के लिए चांदपुर गांव में 14 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
भूजल बढ़ाने के लिए चांदपुर गांव में 14 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा तालाब
विज्ञापन

-सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा मंजूरी के लिए कर रहे हैं इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव चांदपुर की 14 एकड़ पंचायती जमीन पर भूजल के स्तर को बढ़ाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर तालाब बनाया जाएगा। इसको लेकर एफएमडीए की ओर से जमीन की कीमत 7.36 करोड़ रुपये तय की गई है। अब प्रस्ताव बनाने के बाद सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जल संरक्षण की योजना का सीधा असर रेनीवेल पर भी पड़ेगा। यमुना नदी किनारे 22 रेनीवेल लगे हुए हैं जो पूरे शहर को पेयजल आपूर्ति करते हैं।

जिले का भूजल स्तर लगातार घटता जा रहा है। बारिश का पानी भी भूजल स्तर को बढ़ाने में बेअसर साबित हो रहा है। यही कारण है कि हर साल जलस्तर पांच से 10 फीट गिरता जा रहा है। भूजल स्तर बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल की है। यमुना नदी किनारे गांव की पंचायती जमीन पर बड़े और गहरे तालाब बनाए जाएंगे। जिले में सबसे पहला तालाब गांव चांदपुर की जमीन पर बनेगा। इसको लेकर गांव पंचायती जमीन देने को राजी हो गया है। वहीं एफएमडीए की ओर से जमीन की कीमत 7.36 करोड़ रुपये तय कर प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेज दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। आंकड़ों के अनुसार अभी यमुना नदी किनारे ही 100 फीट पर पानी है। वहीं तिगांव में 150, बल्लभगढ़ शहर में 200 और अरावली पहाड़ी के आसपास के एरिया में भूजल स्तर 600 फीट पर है।
विज्ञापन


गांव चांदपुर के सरपंच सूरजपाल भूरा ने बताया कि उनका गांव यमुना नदी के प्रवाह के नजदीक है। यहां हर साल मानसून में यमुना नदी के बढ़े हुए जलस्तर का पानी आता है। अगर उनके गांव में तालाब बनाया जाएगा तो भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी। इसको लेकर उनकी ओर से ग्राम पंचायत की जमीन दे दी है।
विज्ञापन


रेट तय हो गए हैं, सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद तालाब बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -विशाल बंसल, मुख्य अभियंता, एफएमडीए



मार्केट रेट के अनुसार जमीन का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेज दिया गया है।-प्रदीप, जिला विकास पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें