फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित होटल में सोमवार को रोटरी क्लब फरीदाबाद आईएमटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3011 के जिला गवर्नर सीए रोटेरियन अजीत जालान ने खाद्य वैज्ञानिक डॉ. टीएन तिवारी को वर्ष 2026-27 के लिए क्लब के अध्यक्ष और रोटेरियन सुरेश कालरा को सचिव पद की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान रोटरी सदस्यों ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए द रोटरी फाउंडेशन को 5,500 अमेरिकी डॉलर का सामूहिक योगदान दिया। संवाद