फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अस्पताल में मरीजों को जल्द मिलेगा सस्ता भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को जल्द ही सस्ते दामों पर भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इस कड़ी में पीएमओ कार्यालय की ओर से अस्पताल परिसर में कैंटीन संचालन के लिए नई एजेंसी का चयन किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों व उनके तीमारदारों को कम दामों में अच्छा भोजन मिल सकेगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल अस्पताल परिसर में मौजूद पुरानी कैंटीन का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत पूरी होने के बाद नई व्यवस्था के तहत कैंटीन का संचालन शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराना है। कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल का कहना है कि मरीजों और उनके परिजनों का ख्याल रखते हुए टेंडर लगाया गया है। नई व्यवस्था शुरू होने से अस्पताल में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें