फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टाइटंस क्रिकेट क्लब की जीत से शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मुकाबले में काबुलपुर हीरोज को दी मात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर कॉरपोरेट टूर्नामेंट में रविवार को अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी टाइटंस क्रिकेट क्लब की टीम ने काबुलपुर हीरोज को पांच विकेट से हरा दिया। काबुलपुर हीरोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी को आई टाइटंस क्लब की टीम ने सिर्फ 17.1 ओवर में 160 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

काबुल हीरोज के लिए जीतू तंवर ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि रोहित राजपूत ने 37 और अनी राजपूत ने 32 रन बनाए। वहीं टाइटंस के लिए साहिल शर्मा ने चार जबकि जतिन और शहजाद ने दो-दो विकेट लिए। जवाब जवाब में टाइटंस क्लब के लिए बल्लेबाजी को आए अमन ने 38 और पोलार्ड ने 33 रन बनाए। इसके अलावा अंत में पवन ने नाबाद 27 और नितिन ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुलपुर की ओर से आकाश, अभी, जीतू, रवि और दर्पण ने एक-एक विकेट हासिल किया। विजेता टीम की ओर से चार विकेट लेने वाले साहिल शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें