तीन विकेट लेने वाले सैफ बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को रोमांचक मुकाबले में टाइटंस क्रिकेट क्लब ने ब्लू रे को दो विकेट से हरा दिया। टी- 20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू रे ने 142 रन का स्कोर खड़ा किया। ब्लू रे के रेहान रफीकउल्लाह और इशान अल्वी ने 30-30 रन की पारी खेली जबकि सुमित ने 26 रन का योगदान दिया। टाइटंस के लिए मैन ऑफ द मैच सैफ ने तीन और शहजाद ने दो विकेट चटकाए। जवाब पारी में टाइटंस की टीम ने 18.1 ओवर में 8 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टाइटंस के जतिन ठाकुर ने 42 और अमन ने 23 रन बनाए। ब्लू रे के लिए शशि ने तीन विकेट चटकाए। टाइंटस की ओर से तीन विकेट लेने वाले सैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।